हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार को बच्चों के नेत्र व ब्लड ग्रुप जांच हेतु एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर वेदांत नेत्रालय हापुड़ के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में डा.देवेंद्र त्यागी व डा. प्रदीप त्यागी ने कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया और ब्लड ग्रुप की जांच की। इस जांच में 400 छात्र शामिल हुए। चिकित्सकों ने बच्चों से मोबाइल से दूर रहने, फल व हरी सब्जियों का सेवन करने को कहा।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626
























