
👁 0 views Views
गौवंश की दुर्दशा देख जताई नाराज़गी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव महमदपुर पहुंचे। जहां गौवंश की दुर्दशा देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की ऐसी दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द से जल्द संबंधित विभाग मामले में गंभीरता दिखाते हुए उचित कदम उठाए। इस दौरान यतेंद्र शर्मा, जिला सचिव आकाश बेनीवाल, हनी गुर्जर, चिराग, रिशु, प्रियांशु, निहाल आदि मौजूद रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

































