👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय खेड़ा तिसौली में संचालित और गालंद आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता शर्मा गैर हाजिर मिली। ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा है। बच्चों की संख्या कम, बच्चों की वजन मशीन खराब, इसके साथ ही खिलौने रसोई घर में रखे होने पर भी नाराजगी जाहिर की और चेतावनी दी। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान 39 बच्चे मिले। ऐसे में कम उपस्थिति देखकर अभिषेक कुमार नाराज हुए जिन्होंने उपस्थित को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























