👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव नली-हुसैनपुर में आदर्श इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ओमकार दत्त शर्मा ने सहयोगियों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। इस दौरान अमित, बलराम, सतीश, देवेंद्र, बिजेंदर, कपिल आदि उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























