हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की कुचेसर रोड पर स्थित एक एकेडमी में एनसीसी कैडेट का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। यह शिविर 31 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर में कैडेट को डाक विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरुक किया गया। प्रधान डाकघर हापुड़ की ओर से डाक विभाग की सभी योजनाओं के संबंध में 350 एनसीसी कैडेटों एवं समस्त एनसीसी स्टाफ आदि को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर कमांडिंग अफसर कर्नल अजय, सूबेदार मेजर दुर्योधन सिंह आदि के साथ डाक विभाग के प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर, कुचेसर चोपला डाकघर के पोस्टमास्टर कृष्ण कुमार केसरवानी और शाखा डाकपाल मुबारकपुर सचिन गुप्ता उपस्थित रहे। मौके पर सभी एनसीसी के अधिकारियों और कैडेटों को डाक विभाग से जुड़ी तमाम आधुनिक, आकर्षक जनकल्याणकारी, अधिकतम ब्याज की योजनाओं से परिचय कराकर उनके लाभ के बारे में बताया गया।
भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार (निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद मंडल) और वरिष्ठ डाक अधीक्षक गाजियाबाद के निर्देशन में सभी को डाकघर की बेहतरीन योजनाओं से परिचय कराया गया।
डाकघर की बचत योजना के साथ, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा माय स्टैंप योजना, बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता आदि के फायदे बताए गए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा उक्त योजनाओं के बारे में उत्सुकता के साथ जानकारी हासिल की। अंत में कर्नल अजय के साथ सभी आगंतुकों का एसएम दुर्योधन सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























