👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी युवजन सभा हापुड़ के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने रविवार को संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार की है। हिमांशु कुमार व मोहसिन सलमानी को जिला उपाध्यक्ष, विलाल सैफी को ब्लाक अध्यक्ष हापुड़, वसीम अब्बासी को नगर अध्यक्ष छावनी, इसलाम को ब्लाक अध्यक्ष धौलाना, विशाल गौतम को विधानसभा अध्यक्ष धौलाना, फिरोज खान को जिलासचिव, सय्यद कैफ को जिलासचिव, परवेज आलम को जिलासचिव, रहीस प्रधान को जिलासचिव, एडवोकेट परवेज आलम को जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
































