किसान यूनियन भानु का विस्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानु की एक बैठक सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलडी में रविवार को हुई जिसमें संगठन को विस्तार देते हुए नाजिम, विरासत, मुजम्मिल, साजिद आदि को संगठन में पद दिए गए. यह बैठक मेरठ मंडल के सचिव बाबर ठेकेदार के आवास पर हुई जिसमें किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि आज के माहौल में किसानों को एकजुट हो जाना चाहिए क्योंकि जिले में कई विभाग ऐसे हैं जो किसानों का शोषण कर रहे हैं।
सिंभावली मिल भुगतान नहीं कर रही है. बिजली वाले नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं. स्वास्थ विभाग बच्चों के सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर पैसे की उगाही कर रहा है. इन सभी बातों का भारतीय किसान यूनियन भानु पुरजोर विरोध करता है. इन सभी बातों में सुधार नहीं हुआ तो हमारा संगठन जबरदस्त हड़ताल करेगा. गांव के 100 लोगों ने भारतीय किसान भानू की सदस्यता ली और जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण वीर गब्बर, प्रदेश सचिव राजेश चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट रजत चौहान, जिला महासचिव आदेश गुर्जर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष गहलोत, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकुल चौहान, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, अबरार, इसरार, नमरदार हनीफ, नूर मोहम्मद, नासिर, फैसल, आदि उपस्थित रहे.








Related Posts

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

Read more

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
error: Content is protected !!