पक्षी औषधालय समिति का विस्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई। बैठक मे समिति के अध्यक्ष विनीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन की सहमति से सर्वसम्मति से औषधालय समिति का विस्तार करते हुए राजीव जैन (जैन एडवर्टाइजिंग कम्पनी)वालो को समिति का महामंत्री, अर्चित जैन को कोषाध्यक्ष, डाoअनिल जैन को अंकेक्षक, अकित जैन को मंत्री मनोनीत किया गया। हिमांशु जैन तथा तुषार जैन को समिति कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संरक्षक अनिल जैन औषधालय समिति के सभी पदाधिकारियो से समय समय पर पक्षी औषधालय जाकर उसकी व्यवस्थाओ को देखने का आग्रह किया। अध्यक्ष विनीत जैन तथा उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने कहा कि यह औषधालय जीव दया का पुनीत कार्य है, इसके मासिक दानदाताओ की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:




























