हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आदमी पार्टी के जिला हापुड़ कार्यालय मेंं एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें 26 से 28 सितंबर तक मेरठ कमिशनरी पार्क में अनशन का निर्णय लिया गया है। पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने इस दौरान कहा कि लोग अधिक अधिक संख्या में पहुंचे।
जिला अध्यक्ष महेंद्र त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र सोलंकी ने सभी से अपील की कि ये विशाल जनसभा होगी जिसमे सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
युवा जिला अध्यक्ष मयंक सोलंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हर तरीके से नीचे दिखाने की और गलत आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। मगर दूसरी पार्टी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी क्योंकि हमने लोगों के दिल में जगह बनाई है।
इस दौरान सीएम चौहान, मनीष सिंह, चेतन त्यागी, मुस्लिम कुरेशी, महेंद्रसिंह त्यागी, दीपक गर्ग, धर्मेंद्र चौधरी, रोहताश, आशीष, मयंक सोलंकी, युवा प्रदेश अध्यक्ष ललित चौधरी जी, राम पाठक आदि उपस्थित रहे।





























