हापुड़ (सू0वि0): जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के द्वारा अंत्योदय के उपासक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित सूचना विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णय, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का एसएसवी इंटर कॉलेज में फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनपद के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी 17 सितंबर से 23 सितंबर तक एस एस वी इंटर कॉलेज में लगाई गई है जिसमें आम जनमानस केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त कर सकते है और प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े कृतत्व और व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।



























