आबकारी टीम ने की छापामारी सब कुछ मिला ठीक ठाक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): शराब के अवैध धंधेबाजों की तलाश में जिला आबकारी टीम ने जनपद हापुड में छापामारी की परन्तु टीम को कुछ हाथ नही लगा। गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र द्वारा देशी/ विदेशी/ बियर बदनौली,देशी/विदेशी/ बियर केशव नगर, देशी/बियर नंगोला, देशी सरावा,देशी गोयना का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया।आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में, अवैध शराब के खिलाफ ईट भट्ठा/दुकानों/रेस्टोरेंट/ढाबो /की चैकिंग की गई और साथ ही ढाबो संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब या नशीले पदार्थ की बिक्री न की जाये।
प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 द्वारा दिनांक लडहरा देशी, शेरपुर देशी बीयर,आलमनगर,बहादुरगढ़ विदेशी/देशी/बीयर शराब दुकानों का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया।
आबकारी दल ने सभी अनुज्ञापीओ को निर्देशित किया कि तत्काल अपना कोटा उठाना सुनिश्चित करें व टोल फ्री व सीयूजी नम्बर अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी रहेगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























