👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर ने स्टाफ के साथ सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न मदिरा दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया, साथ ही अनुज्ञापियों को दुकानों को नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम हेतु संदिग्ध दुर्गम गंगा तटीय क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रवर्तन मेरठ से आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह मय स्टाफ के साथ 30 ली अवैध कच्ची मदिरा जब्त करते हुए लगभग1000किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया।इस सिलसिले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























