हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : तस्करी की शराब को पकड़ने निकले आबकारी अफसर हाथ मलते रह गए और तस्करी की शराब हाथ नहीं लगी।
आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि छिजारसी टोल प्लाजा से तस्करी की शराब की खेप गुजरने वाली है। इस इनपुट पर धौलाना क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वी.के. सिंह विभागीय तल के साथ छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार की रात को जा पहुंचे।
आबकारी दल ने वाहनों की चैकिंग शुरु कर दी। यह चैकिंग छिजारसी टोल प्लाजा के दोनों ओर शुरु की गई। आबकारी दल के घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। आखिर कार आबकारी दल हाथ मलता रह गया और उसे बैरंग लौटना पड़ा। चैकिंग के दौरान शराब न मिलने का प्रैस नोट आबकारी विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा किया गया। आबकारी दल उस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि मुखबिर ने चोर से कहा कि चोरी कर ले और सास से कह दिया कि होशियार रहियों।


























