हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 धौलाना वी0के0सिह द्वारा दल सहित धौलाना क्षेत्र में पड़ने वाली समस्त विदेशी/देशी /बीयर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया व दुकानों में रखी शराब के Q.R कोड की रेन्डमली जांच की गई,व खरीददारी कर रहे लोगों से ओवर रेटिंग बाबत पूछताछ की गई सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया दुकानों में रखे अभिलेखों की जांच करने पर सही भरे पाऐ गये चेकिंग के दौरान किसी दुकान से कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई व सपनावत गाँव में जाहरवीर बाबा मेले में दुकानों का निरीक्षण किया।अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922





























