हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में 01मई2022 को जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 हापुड़, गोपाल जी श्रीवास्तव मय स्टाफ के देशी/विदेशी/वियर मदिरा दुकान बुलंदशहर चुंगी, देशी/विदेशी/वियर, दुकान भटियाना,देशी उबारपुर, गिरधरपुर तुमरेल में चैकिंग की गई। चेकिंग पूर्व खरीददारी कर रहे लोगों से खरीदे गए पौवे के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।आबकारी निरीक्षक ने सही मूल्य पर शराब की बिक्री करते पाया।, दुकानों के अभिलेखों की जांच की गई,सही भरे पाऐ गये, व दुकानों पर रखी शराब की बोतलों पर रेन्डमली क्यू0आर0कोड का निरीक्षण किया गया सही लगे पाए गये। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई। अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041




























