हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में ओवरराइटिंग शराब बिकने के मामले में धौलाना आबकारी निरीक्षक पर गाज गिरी है। मामले में कार्रवाई करते हुए उप आबकारी आयुक्त ने धौलाना के आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है जिसे अन्य आबकारी निरीक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल है।
उप आबकारी आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2023 मार्च में पिलखुवा क्षेत्र में ओवरराइटिंग शराब बिकने की शिकायत हुई जिसके बाद शिकायत के आधार पर उप आबकारी आयुक्त ने जांच के आदेश दिए थे और मामले में पिलखुवा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रवर्तन टीम से मामले की जांच कराई गई थी जिसमें अनियमितता सामने आई। इसके पश्चात कार्रवाई की गई है। ओवररेटिंग शराब बिकने के मामले में निरीक्षक विकास कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है जिन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























