👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में आबकारी विभाग इन दिनों लोगों को कच्ची शराब के प्रति जागरूक करने के लिए कई कदम उठा रहा है. आबकारी विभाग गांव-गांव जाकर कच्ची शराब बनाने और उसका सेवन करने वालों को लाउडस्पीकर के जरिए जागरूक कर रहा है. आबकारी विभाग का यह बयान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है. आबकारी विभाग ने इस दौरान गांव चकलाठीरा, रेत की मड़ैया, शेरा कृष्ण की मढैया आदि क्षेत्रों में दबिश भी दी और चेकिंग अभियान चलाया. जहां से 40 लीटर अवैध बनी कच्ची शराब बरामद की.




























