दो ठेकों के चालान के बाद आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के आबकारी विभाग ने शनिवार की देर शाम हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, पास आदि कागजातों की जांच की और बारकोड से बोतलों को स्कैन भी किया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह का कहना है कि ओवररेटिंग के साथ-साथ समय से पहले शराब बेचने की कई शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो चुकी है जिसने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके पर समय से पहले शराब बेचने की वीडियो वायरल होने पर देशी और अंग्रेजी ठेके के खिलाफ 2500-2500 रुपए का चालान कर कार्रवाई की गई। अभियान को गति देने के लिए आबकारी इंस्पेक्टर ने हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड, केशव नगर रोड पर शराब के ठेकों का निरीक्षण किया और स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की। साथ ही हिदायत दी कि समय से पहले और समय के बाद शराब की बिक्री और ओवररेटिंग ना हो। यदि कोई ओवररेटिंग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग जबरदस्त कार्रवाई करेगा।



























