हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग अवैध शराब की खोज के लिए अभियान चला रहा है,परन्तु खोजने पर भी शराब नहीं मिली।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1गोपाल जी श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र3 गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष दुबे मय जनपद स्टाफ एवं बुलंदशहर की आबकारी टीम के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को पिलखुआ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश राज्य में अवैध शराब तस्करी रोकने हेतु दिल्ली बुलंदशहर पैसेंजर के संदिग्ध यात्रियों की सघन तलाशी ली गयी।तलाशी के दौरान कोई अवैध मादक पदार्थ नहीं प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में मदिरा दुकानों के अनुज्ञापियों ,विक्रेताओं को दुकानों के नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























