👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्विटर पर मिली शिकायत के आधार पर छापा मारा और जांच की। स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारी डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक शिकायत मिली थी जिसके अनुसार एक महिला के दो अल्ट्रासाउंड हुए जिनमें से एक में महिला के दो बच्चे होना बताया गया जबकि एक में एक बच्चा बताया बताया गया।
डॉ दिनेश खत्री का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है और जांच चल रही है।

























