👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वच्छ भारत कार्यक्रम पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को पूर्व सैनिकों द्वारा नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर सामूहिक स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार, वारंट ऑफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश, कैप्टन गोपीचंद, सूबेदार चंद्र वीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, हवलदार शाहिद अली, आदिल आदि काफी संख्या में पूर्व सैनिकौ ने भाग लिया सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।
































