हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने जबरन धर्मांतरण का प्रयास भी किया।
मेरठ के गांव निवासी महिला का निकाह सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। महिला की शादी से पहले गांव के ही रहने वाले युवक से अच्छी जान पहचान थी जिसने शादी करने का झांसा भी दिया था लेकिन परिजनों ने उसका निकाह सिंभावली क्षेत्र के युवक से कर दिया। निकाह के बाद पूर्व प्रेमी ने महिला से संपर्क किया और उसके साथ चलने को कहा। जब महिला ने इंकार कर दिया तो आरोपी जबरन ससुराल में आया और उसका अपहरण कर अपनी मौसी के घर ले गया जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन धर्मांतरण का प्रयास भी किया। आरोपी उसे मायके के निकट जंगल में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र भेज कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























