हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.om) : हापुड़ के चंडी रोड पर स्थित चैम्बर आफ कामर्स परिसर में रविवार की रात को राजमहल बैंकट हाल में हुए भयंकर हादसे में सब कुछ जल कर राख हो गया। यह हादसा तीन गैस सिलेंडरों में लगी आग से सिलेंडरों के फटने से हुआ। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
बात रविवार की रात की है जब राजमहल बैंकटहाल की प्रथम मंजिल पर विवाह समारोह का भोजन चल रहा था कि अचानक एक सिलेंडर नें आग पकड़ ली और तीन सिलेंडर फट गए। आग लगने से भगदड़ मच गई। तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। किसी जन हानि के नुकसान की खबर नहीं है।
सोमवार की सुबह ई हापुड़ न्यूज टीम ने एक बार फिर हादसा स्थल का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान को देखा। कुछ तस्वीरों के माध्यम से ई हापुड़ न्यूज के दर्शकों को बताना चाहेंगे कि हादसे में बैंकट हाल के भोजनस्थल की छत उड़ गई। पंडाल पूरी तरह जल गया, फर्नीचर, क्राकरी, A.C बिजली की वायरिंग तथा बर्तन आदि पूरी तरह जल गए। यानि की कुछ शेष नहीं बचा। घटनास्थल का दृश्य बहुत ही दुखदायी है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























