👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे किनारे स्थित उप कृषि मंडी स्थल पर सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष यामीन ने की और कहा कि किसी भी कीमत पर कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा. प्रत्येक माह की एक तारीख को उप कृषि मंडी में अवकाश रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त मंडी में नहीं होगी. यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन भी हुआ.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509































