हर भाजपाई के जिम्मे 10 वोटों की निगहबानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहले चरण में हुए कम मतदान को लेकर भाजपा चिंतित है। पार्टी मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर अब पूरा फोकस करेगी। इसके लिए भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब हर 10 वोट की निगहबानी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी एक पार्टी कार्यकर्ता की होगी यानि अब वोटर लिस्ट के एक पेज पर अंकित 60 मतदाताओं से संपर्क और उन्हें मतदान के दिन घरों से निकालने का जिम्मा छह भाजपाई संभालेंगे। भीषण गर्मी में पार्टी की कोशिश सुबह जल्दी अपने समर्थक वोटरों को मतदान केंद्र पर पहुंचाने की होगी।
जहां तक संगठनात्मक ढांचे का सवाल है तो भाजपा ने इसका कई लेयर में मजबूती से ताना-बाना बुना है। बीते चुनावों में पार्टी ने मतदाताओं तक सघन पहुंच बनाने को पन्ना प्रमुख की व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत वोटर थ लिस्ट के एक पन्ने का प्रमुख एक पार्टी नेता को बनाया गया था। पार्टी ने छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर सभी पन्ना प्रमुखों को वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर अंकित 60 वोटरों से व्यक्तिगत संपर्क और उनके मोबाइल नंबर अपडेट करने का जिम्मा सौंपा था। मगर पहले चरण की आठ सीटों पर कम मतदान के बाद अब रणनीति बदली गई है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500



























