हापुड़, सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार से एस एस वी इंटर कालेज हापुड़ में प्रारंभ हो गया। केंद्र व्यवस्थापक विजय कुमार गर्ग ने डिप्टी हैड की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस केंद्र पर 13डिप्टी हैड, 118परीक्षक 30568 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकन का कार्य करेंगे। हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र,टंकण, व्यवसायिक विषयों की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन इस केंद्र पर होगा। राजेश्वर सिंह को उप केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया है। एक कोठार तथा एक पत्राचार विभाग बनाया गया है।उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता से हो, इसकी सभी व्यवस्थाएं की गई है। शनिवार को 500 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य हुआ।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739
























