हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव हाजीपुर में मंगलवार को दिन छपने के बाद हुए एक जातीय संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों, धारदार हथियार, सरयू आदि का खुलकर प्रयोग हुआ। इस सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी क्षण आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष फौजी की पत्नी अनीता है, तो दूसरा पक्ष कालीचरण का है। दोनों पक्षों के बच्चों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई जिसने संघर्ष का रूप ले लिया।
फौजी हरिओम की पत्नी अनीता का आरोप है कि उसके बेटे योगेश के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया जिसका विरोध योगेश ने किया। हाजीपुर के बंटी का बेटा शिवम, ओमकार का बेटा शिवम, कालीचरण का बेटा राकेश, रूपेश का बेटा हर्ष, मुक्की का बेटा लकी, शिबू का बेटा शिवम लाठी-डंडों से उसके घर पर हमला बोल दिया जिस कारण योगेश, हरीश, बाबू, रानी वह संजू घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के कालीचरण का आरोप है कि उसका बेटा राकेश डेयरी से दूध लेकर आ रहा था कि हरीश, संजू, गब्बर, दौलत, देवेंद्र आदि ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया इस हमले में राकेश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041





























