हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज में रिद्धि-सिद्धि की स्थापना की गई। हर्षोल्लास के साथ भक्तजनों ने सोमवार को रिद्धि सिद्धि का स्वागत किया और भोग लगाया जिसे भक्तों ने ग्रहण किया। बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में आशीष कुंधर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले आशीष ने बताया कि उनके आवास पर 31 अगस्त को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई जिनका छह सितंबर यानी मंगलवार को विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन से एक दिन पहले भगवान गणेश की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि की स्थापना की। मान्यता है कि रिद्धि सिद्धि की स्थापना से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इस दौरान घर में महिलाओं ने कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जहां रिद्धि सिद्धि की पूजा कर विशेष भोग लगाया गया. इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



























