
पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला: डिलीट चैट को रिकवर करने के लिए फोन प्रयोगशाला भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से गिरफ्तार अजीम राणा और मेरठ के गांव जई निवासी उसके भांजे आजाद को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फिलहाल कई तथ्य जांच में सामने आए हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अजीम राणा ने Pakistan के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से की गई कुछ चैट डिलीट की थी। ऐसे में अब इस चैट को रिकवर करने के लिए मोबाइल फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि इस पूरे मामले की तह तक जाया जा सके। इस पूरे प्रकरण को एजेंसियां और पुलिस बेहद गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि यह देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012

































