हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी के जनपद मथुरा में स्थित श्री राधारानी की क्रीडास्थली बरसाना में श्री राधारानी के जन्मोत्सव पर 21 सितम्बर से तीन दिन बरसाना में भारी व व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रुप से रोक रहेगी। यातायात विभाग ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। राधाष्टमी 23 सितम्बर को है। बरसाना मे दो दिन पहले से ही बरसाना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया। यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया, 21 से 23 सितम्बर तक रुट डायवर्जन रहेगा। छाता से बरसाना, नंदगांव कोसी से बरसाना, गोवर्धन से बरसाना आने वाले सभी भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। राणा की प्याऊ, गोवर्धन रोड नाला, राधा विहारी इंटर कालेज, कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेंगे। केवल फायर सर्विस, एम्बुलेंस ही प्रवेश कर सकेंगे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065



























