👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की रात को धीरखेड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हापुड़ के उद्यमियों व व्यापारियों ने भाग लिया।
एसोसिएशन की ओर से आईआईए के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, सचिव शांतनु सिंघल, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के चेयर धीरज चुग, अतुल गोयल, प्रमोद गोयल ने मेहमानों को पटका पहना कर तथा चंदन लगा कर स्वागत किया और परस्पर होली खेली व शुभकामनाएं प्रदान की। मेहमानों ने संगीत संध्या का भरपूर आनंद लिए और फिल्मी गानों पर जम कर नाचे। उद्यमियों, व्यापारियों, मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजन ग्रहण किए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























