हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जीबीसी-3 मैं प्रधानमंत्री द्वारा उक्त आयोजन को रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर बताते हुए प्रदेश के नवयुवक वह नव युवतियों से आह्वान किया गया कि वह इस मौके का पूरा लाभ प्राप्त करें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा किनारे के दोनों तरफ 5-5 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती के लिए कॉरीडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। आयोजन में जनपद हापुड़ के कुल 790 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सम्मिलित रहे।
जनपद स्तर पर मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का विकास भवन सभागार, हापुड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढ़ती हापुड़, विधायक धर्मेश तोमर धौलाना एवं जिला अध्यक्ष उमेश राणा हापुड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ है। उक्त आयोजन में तीन करोड़ से कम निवेश करने वाले जनपद की तीन इकाइयों यथा व्यो स्नैक्स प्रा.लि (हापुड़), रिद्धि इंटरनेशनल, (धौलाना) एवं शब्बीर इमाम लोदी, (धौलाना) को सम्मानित किया है। उक्त से साथ-साथ एक जनपद एक उत्पाद एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के 9 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी द्वार बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों एवं संगठनों को आशवरत किया गया कि जनपद के उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरुप किया जाएगा। लखनऊ स्तर पर आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद के तीन उद्योगों यथा मैं. मून बेवरीज लि. धौलाना, मै. गोदावरी इन्फ्रास्टेट प्रा.लि., धौलाना एवं मै. शिवा रोलर फ्लोर मिल, हापुड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग के साथ-साथ उद्योग से सम्बंधित अधिकारियों एवं जनपद के प्रमुख औद्योगिक संगठनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त जी.बी.सी के माध्यम से जनपद में 10 उद्यमियों द्वारा रुपए 790 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922


























