हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ की एक बोर्ड बैठक दिल्ली रोड पर अमित मित्तल की फ़ैक्टरी पर सम्पन्न हुई। बैठक में उद्योग चलाने पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में हापुड़ में कोई इंडस्ट्रियल एरिया न होना, सरकारी अधिकारियों द्वारा उद्यमियों का उत्पीड़न करना, जी एस टी रिफन्ड ना मिलना विद्युत की अघोषित कटौती,फ़ायर डिपार्टमेंट का उत्पीड़न, ऋण विभाग का परेशान करना व पोलेशन विभाग द्वारा नये नियम बता कर उद्यमियों का उत्पीड़न करना आदि पर चर्चा हुई ।
एसोसिएशन के अमन गुप्ता ने कहा कि हापुड़ में कोई इंडस्ट्रियल एरिया नहीं है।उद्यमियों की फ़ैक्टरी दिल्ली रोड, मेरठ रोड ,गढ रोड व बुलन्दशहर रोड पर है लेकिन आये दिन नियम की जानकारी देकर सरकारी अधिकारियों द्वारा उद्यमियों का उत्पीड़न किया जाता है। बिजली कभी आती है और कभी जाती है जिस कारण उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।विजिलेन्स द्वारा उत्पीड़न जारी है ।जी एस टी अधिकारी रिफन्ड समय पर बिना सुविधा शुल्क दिऐ नहीं देते ।इन सभी समस्याओं को लेकर उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश के मुख्यमन्त्री मिलेगा और उत्पीड़न से निजात दिलाने व हापुड़ में एक शीघ्र ही एक इंडस्ट्रियल एरिया बनाने की मांग करेगा।
बैठक में अध्यक्ष सुनिल जैन ,सचिव अमन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अमित मित्तल व पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल रविन्द्र, ललीत छावनी वाले व दिपांशु गर्ग व संजय सिहल आदि उपस्थित थे।
लेजर ट्रीटमेंट से हटवाए अनचाहे बाल : 7668219093



























