उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाई समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उद्योग बंधु की शुक्रवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षा जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने की। उद्यमियों ने बैठक में विद्युत विभाग सैम्पलिंग व नाप-तौल विभाग द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों के किए जा रहे कथित उत्पीड़न की समस्याओं को उठाया और लम्बे अर्से से लम्बित समस्याओं के निबटारा न होने से नाराजगी व्यक्त की। लम्बित मांगे है कि हापुड़ के मोदीनगर रोड से 33 हजार की लाइन दिल्ली रोड से हटाई जाए। डीएवी स्कूल के पास नाले का निर्माण हो। धीरखेड़ा व दादरी से पानी की निकासी की समस्या का निदान हो। जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उद्यमियों व व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। बैठक में उद्यमी विजय अग्रवाल (रविंद्रा मिल), अमन गुप्ता व ललित अग्रवाल छावनी वाले आदि उपस्थित थे।
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रु में जांच: 9458757038






























