👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आगामी 15 नवंबर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन करने जा रही है। चंडी रोड पर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में बैठक का आयोजन होगा जिसमें अग्निश्मन विभाग, माप तोल विभाग तथा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आयकर विभाग के कमिश्नर कानपुर बैठक के बाद व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों के पहुंचने की उम्मीद है। हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहेंगे जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































