👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्लैक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उद्यमियों की एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रुपम ने की। गोष्ठी का उद्देश्य उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और निराकरण करना था।
हापुड़ स्मॉल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वान दिया है कि अब कारखानों का कोई सर्वे नहीं होगा। फैक्ट्री पर लगी सील हटा दी जाएगी। विभिन्न विभागों के शिविर लगाए जाएंगे और उद्यमी शिविर में जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे और अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। फिर भी कोई दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उद्यमियों ने जिलाधिकारी की उक्त घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया।





























