हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बर्तन और ट्रॉली निर्माण के कारोबारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। कारोबारियों को अब सब्सिडी के साथ ऋण मिल सकेगा। इन कारोबारियों को एक जनपद एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि जनपद हापुड़ में बर्तनों का कारोबार 500 करोड़ रुपए सालाना से अधिक का माना जाता है वहीं ट्रोली बनाने का कारोबार भी 100 से 200 करोड़ के बीच का है। बर्तन के कारोबार से 8000 से ज्यादा लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं जबकि ट्रॉली बनाने के कारोबार से 500 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज समेत कई जनपदों के ऐसे किसान हैं जिन्हें हापुड़ की ट्रॉली पसंद आती है लेकिन इन दोनों कारोबार से जुड़े उद्यमी पैसे की कमी के चलते कारोबार को आगे बढ़ा नहीं पा रहे हैं।
शासन ने इन कारोबारियों को राहत देने के लिए ओडीओपी योजना में शामिल करने का फैसला लिया है जिससे इन सभी को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत अधिकतम 150 लाख रुपए तक के लोन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। 50 लाख से 150 लाख तक के लोन पर 10% सब्सिडी, 25 लाख रुपए वाली इकाई के लिए 25% सब्सिडी, 25 से 50 लाख रुपए की इकाई को 20% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उद्यमियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891





























