हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के हापुड़ चेप्टर की बोर्ड मीटिंग चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने 7 मई-2022 को नोएडा में होने वाले आईआईए बिजनेस मीट 2.0 के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसमें आईआईए हापुड़ चेप्टर के सदस्य अपने उत्पादों का स्टाल लगाकर प्रदर्शन करके आईआईए द्वारा दिए गए व्यवसायिक प्लेटफार्म का उपयोग अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में कर सकते है। इसके बाद कोषाध्यक्ष पवन शर्मा नें दिनांक 29 अप्रैल को नोएडा में उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड एवं पर्यावरण विभाग द्वारा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मीटिंग के बारे में बताया एवं प्रदूषण विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझावों के बारें में बताया। जिसमें की उद्योगों में कोयले के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध, उद्योगों में बायोमास फ्यूल को उपयोग करने की अनुमति एवं डीजल जनरेटर में रेट्रोफिट मशीन कंट्रोल डिवाइस व डयूल फ्यूज किट के इस्तेमाल के लिए आदेशित किया। इसमें विभिन्न उद्योग एसोसिएशन ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी आयोग के समझ रखे। आईआईए बोर्ड मीटिंग में उद्योग को उपरोक्त सुझावों के बारें में जानकारी देने एवं उनके क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग देकर इन सुधारों को लागू करके अपने क्षेत्र के पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को नियंत्रण करन का निर्णय लिया गया।
मीटिंग में शांतनु सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल (रोसे जी), अतुल गोयल, अशोक छारिया, धीरज चुग, प्रमोद गोयल, संजीव अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, सौरभ अग्रवाल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता प्रतीक जैन, सुनील जैन, कमल कंसल आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749



























