👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा जारी महायोजना-2031 के मानचित्र पर शनिवार को आपत्ति दाखिल की।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता के नेतृत्व में उद्यमी सुनील जैन, हरविंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शरद आदि ने शनिवार को हापुड़ की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा से भेंट कर कहां की हापुड़ के विभिन्न इलाकों मे सैकड़ों की तादाद में फैक्ट्रियां है, जो विनयमीत क्षेत्र में आती है और 30 से 40 वर्ष पुरानी इंडस्ट्रीज है। सभी उद्योगों को इंडस्ट्रीज क्षेत्र में घोषित किया जाए। प्राधिकरण की महायोजना-2031 के मानचित्र में औद्योगिक यूनिटों को औद्योगिक क्षेत्र में घोषित किया जाए। उद्यमियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी दिया।




























