
समस्याओं को लेकर एससी से मिले उद्यमी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के उद्यमियों की समस्याओ को लेकर उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उद्यमी अमन गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस के अग्रवाल से मिला।
उद्यमी अमन गुप्ता ने बताया कि हापुड़ के दिल्ली रोड पर एक इंडस्ट्रीयल फ़ीडर बनना प्रस्तावित है, जिसके पोल लग चुके हैं वे भी बिकानेर तक जबकि उद्यमियों की माँग है कि विद्युत पोल एस एस वी इन्टर कालेज तक लगाए जाएं। इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फ़ीडर फ़रवरी तक चालू हो जाऐगा व शीघ्र ही लाईन एस एस वी इन्टर कालेज के अपना घर कालोनी व अर्जुन नगर तक आ जाऐगी।
दूसरी समस्या मोदीनगर रोड सें दिल्ली रोड तक 33 हजार की बन्द हो चुकी लाईन उतरने की थी। इसका समस्त पैसा एच पी डी ए ने जमा करा दिया है लेकिन लाईन नहीं उतर रही है
एससी ने कहा कि चीफ आफिस से लैटर आ चुका है इस सप्ताह टैन्डर करके लाईन को उतार दिया जाऐगा।
अमन कुमार गुप्ता ने बताया सबसे बड़ी समस्या पूरे हापुड़ की है जरा सी वारिश आती है लाईन ट्रीप हो जाती है इसका मुख्य कारण पैडों के पास से 33हजार व 11हजार की लाईन गुज़रना जो पैडों से टच होते ही लाईन ट्रीप हो जाती है एस सी ने बताया की शीघ्र ही हर माह पैडों को झगाया जाऐगा समस्या का हल निकाला जाऐगा
बुनकर के कनेक्शन पी डी न होना वुनकर के विल जमा न होना पीड़ी कनक्सैन की स्कोरटी वापस ना करना व दूसरे के नाम से अवैध कनेक्शन देना आदि से उद्यमी परेशान है।
बैठक मे उद्यमी अमन कुमार गुप्ता, संजय सिहल अमित मित्तल, विजय कुमार अग्रवाल रविन्द्र आयल वाले, पुरुषोत्तम अग्रवाल गुफ़रान अंसारी शाहिद अंसारी हिमांशु गोयल लालु गोयल रोहित अग्रवाल साजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























