हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर ने देश के राजनीतिक दलों से औद्योगिक विकास हेतु नौ सूत्री मांगों को अपने-अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करन की मांग की है।
आईआईए द्वारा किए गए एक ज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं स्वायत्तशासी निकायों द्वारा कुल खरीद का कम से कम तीस प्रतिशत हिस्सा प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों से खरीद की जाए। सरकार के विभागीय टेंडरों में एम.एस.एम.ई. के लिए किसी भी प्रकार की तकनीकी शर्ते न हों एवं सारी खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। प्रदेश के एम.एस.एम.ई. की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाए। औद्योगिक परिसम्पत्तियों व भवनों पर हाऊस टैक्स आवासीय भवनों से कम किया जाए। रुफ टाप सोलर सिस्टम को प्रोत्साहन देने एवं क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएसएमई की नेट मीटरिंग की सुविधा पुनः बहाल की जाए।
इसके अतिरिक्त एसोसिएशन ने मांग की है कि मंडी शुल्क को शून्य किया जाए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एमएसएमई की प्रतिनिधित्व हो आदि।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























