भाजपा नेता के सामने लेकर आए उद्यमी अपनी-अपनी समस्याएं
हापुड, सीमन(ehapurnews.com): लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ रोड हापुड पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मुख लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई के उद्योगों के उद्यमियों को चलाने में आ रही परेशानियों का विस्तार से अवगत कराया।उद्यमियों ने धीरखेड़ा में सड़क की हालत, नालियों की दुर्दशा, पानी निकासी की व्यवस्था,पथ प्रकाश की व्यवस्था, हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा असहयोग एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव जैसी समस्याओं का विवरण दिया। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने उद्यमियों को समस्याओं के निवारण हेतु ठोस आश्वासन दिया और कहा कि मैं पहले भी आपके बीच आता रहा हूं और आज भी आपके बीच आया हूं। पहले भी आपने अपनी सड़क की एक समस्या बताई थी जिसका निदान हो गया था ।वह अब जो समस्याएं आप लोगों ने मुझे बताई हैं मैं उनकी प्रथम वरीयता लेकर के उन सब कार्य करने की कोशिश करूँगा। विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के उत्थान के लिए प्रतिबंध है तथा आप सभी ने यह देखा होगा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से व्यापारी भाइयों को निरंतर दिन प्रतिदिन उन्नति करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वह उनके साथ जो लूटपाट ,अपहरण ,डकैती ,हत्या की घटना होती थी वह भी अब बिल्कुल समाप्त होने के स्तर पर है। आज उत्तर प्रदेश में राम राज्य है। व्यापारी मेरी आत्मा है व्यापारी और लघु उद्यमी की परेशानी मेरी परेशानी है। कभी भी कोई भी अधिकारी आपको परेशान करे आप मुझे एक फ़ोन करेंगे आपके सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने दूँगा ।आज जो सम्मान आपने मुझे दिया है आपसे वायदा करता हूँ व्यापारी का बेटा हूँ इस सम्मान को व्याज सहित उतारूगा ।
व्यापारियों इवं ऊद्यमियो ने भाजपा नेता विनीत शारदा का स्वागत किया ।उनके साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिम के संयोजक विनोद गुप्ता भाजपा मीडिया प्रभारी सुयंश वशिष्ट भी बैठक में शामिल हुए ।
सभा की अध्यक्षता नीरज गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती हापुड़ ने की। संचालन महामंत्री संजय गोयल ने किया।उपाध्यक्ष वैभव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग का विशेष सहयोग एवं प्रबंध रहा बैठक में लगभग 100 से अधिक उद्यमियो ने भाग लिया। बैठक में राजीव बंसल सुनील वर्मा सर्वेंद्र रस्तोगी सुनील जैन इंद्र मोहन बंसल कृष्ण कुमार मुदित बंसल सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























