VIDEO: उद्यमियों ने भाजपा नेता को समस्याओं से अवगत कराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ ने गुरुवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा को औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के हल की मांग की और कहा कि समस्याओं के हल से औद्योगिक उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा सप्लाई सुगम होगी जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।

आईआईए के प्रतिनिधि उद्यमी राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुंग, प्रमोद गोयल, पवन शर्मा व सौरभ अग्रवाल आदि ने बताया कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में करीब दो सौ उद्योग संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बेहतर न होने से कच्चे माल के आगमन व तैयार माल के जाने में ट्रकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नाले व नालियां न होने से गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वर्षा में तो पानी फैक्ट्रियों के अंदर तक पहुंच जाता है। उद्यमियों ने सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने उद्यमियों की समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। भाजपा के नेता केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमियों व व्यापारियों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।







Related Posts

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

🔊 Listen to this प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

Read more

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज के संगठन सैनी कल्याण विकास समिति, सैनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा
error: Content is protected !!