हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में चोरों का तांडव देखने को मिला जहां एक महिला से चोरों ने तमंचे के बल पर दस हजार रुपए की नकदी, कानों के कुंडल लूट लिए। तो वहीं एक घर में धावा बोलकर अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने आठ हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सिकंदरपुर निवासी कमलेश ने बताया कि गुरुवार की रात को दो चोर घर में घुस आए। ऐसे में कमलेश की नींद टूट गई जिसका सामना चोरों से हुआ जिन्होंने तमंचे के बल पर महिला के कानों के कुंडल और दस हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। वहीं गांव निवासी सूखे ने बताया कि शुक्रवार को कुआं पूजन था
ऐसे में मेहमान गुरुवार की देर रात घर पर आए थे। सभी सो गए, सुबह शुक्रवार को सभी की आंखें खुली तो देखा की अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और घर में रखी 8000 की नकदी और अन्य सामान गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700





























