हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):आजादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के अन्तर्गत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में ‘लोकतंत्र के आधारभूत स्तम्भ के रूप में पंचायतों की भूमिका’ विषय पर एस एस वी के राजनीतिक विज्ञान एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 सतीश कुमार ने बताया कि पंचायतें किस प्रकार समाज के अन्तिम सोपान तक सत्ता के विकेन्द्रीकरण को सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 दीपक कुमार ने बताया कि पंचायतों ने महिलाओं एवं वांछितों को शासन में भागीदारी को सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर नदीम, अर्शी, गौरव, प्रिंस, राबिया, सलमान सैफी, आयुशी, शुभम, गौतम व ज्योति शर्मा ने शोध पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ0 नीनू अग्रवाल, दिलशाद अहमद, जितेन्द्र व सोनू आदि उपस्थित थे।



























