हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग की लापरवाही के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। अब एक और मामले ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिसके पश्चात एसडीओ सुभाष यादव और जेई योगराज शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सपनावत में फैक्ट्री के लिए कनेक्शन के नाम पर अधिकारियों ने एस्टीमेट के नाम पर कच्चा चिट्ठा तैयार कर 72 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर दे दिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब सुविधा शुल्क नहीं दिया तो उसके ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया। मामला गर्माया तो पिलखुवा के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने एसडीओ और जेई से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























