
👁 0 views Views
करोड़ों की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने शनिवार की देर शाम पुलिस-प्रशासन के सहयोग से ऊपरी गंग नहर की करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। रावली पुल के समीप नहर की भूमि पर एक फैक्ट्री मालिक ने लंबे समय से कब्जा किया हुआ था। सिंचाई विभाग ने तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से भूमि की नापतोल कराई तो अतिक्रमण पाया गया। शनिवार को पुलिस, तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही। उसके बाद जमीन से अतिक्रमण हट सका।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























