हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका हापुड़ व प्रशासन ने कमर कस ली है और नाले को बंद कर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमणकारी शीघ्र ही नालों से अतिक्रमण हटा लें।
उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश की अगुवाई में नगर पालिका परिषद हापुड़ तथा राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर पहुंची और इस टीम में लेखपाल भी शामिल थे।
राजस्व टीम ने तहसील चौपला हापुड़ से लेकर श्री मंशा देवी मंदिर तक सड़क के डिवाईडर से नपाई की और टीम ने पाया की लोगों ने अतिक्रमण करक नाले को नाली में तब्दील कर दिया है। कई स्थानों पर तो नाला पूरी तरह बंद था।
राजस्व टीम ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर अतिक्रमण स्थान पर निशान लगा दिए है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे अतिक्रमण को शीघ्र हटा लें, वरना प्रशासन हटा देगा।
GPS से रखें अपने वाहन पर नजर: 8979003261, 8126293996



























