
निर्माणाधीन भवन के निर्माण में नाले पर किया अतिक्रमण, लोग नाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर निर्माणाधीन भवन के निर्माण के दौरान नाले पर अतिक्रमण किया गया है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि नाले के ऊपर अतिक्रमण होगा तो नाले की सफाई के समय काफी ज्यादा परेशानी होगी। ऐसे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
हापुड़ की गढ़ रोड पर अतर पुरा चौराहा के पास पक्का बाग से अतर पुरा चौराहा जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन भवन, नाले के बराबर में बन रहा है। गौर से देखा जाए तो नाले के ऊपर अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद नाराज है। उन्होंने भवन के निर्माण पर सवाल उठाए हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867



























