हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड हो गई जिसमें दो बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक एवं 2,51,360 रुपये नकद बरामद किए है। यह रुपए लूट से सम्बंधित हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सन्नी उर्फ सलीम व पन्ना उर्फ गुड्डू उर्फ नसीर बताया है। आरोपियों ने बीस सितंबर की रात्रि में थाना कपूरपुर क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की घटना में अपना हाथ स्वीकार किया है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

























